डेराबस्सी 26 Feb : 24 वर्षीय रणदीप की कंबोडिया देश में बीमारीवश मौत होने के मामले में अंबाला के एजेंट के बाद पुलिस ने उसका मेन एजेंट भी गिरफ्तार कर लिया है। डेराबस्सी पुलिस ने मेन एजेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद उस्मान बताई है। उसे गुरुवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
जानकारी मुताबिक डेराबस्सी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के अगले दिन ही आरोपी एजेंट विक्रम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह गांव बब्याल, थाना महेश नगर जिला अंबाला अंबाला को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है जो गुरुवार 27 फरवरी को खत्म होगा। विक्रम सिंह दूर के रिश्ते में मृतक का मौसा लगता है। पुलिस रिमांड के दौरान उसके खुलासे पर इस मामले में मेन एजेंट मोहम्मद उस्मान को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।