मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन परिसर में बने मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

 मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 26 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन परिसर में बने मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुख – समृद्धि की कामना की।

श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़े सौभाग्य का अवसर है। भगवान शिव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहें।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment