बीएसएफ ने सीमा पार खेती का समय बढ़ायाा, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक जा सकेंगे किसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फाजिल्का 26 मई। आपरेशन सिंदूर के बाद अब बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। सीमा पार खेती के लिए अब किसानों को दो घंटे अतिरिक्त समय मिलेगा। बीएसएफ की मुरादवाला चौकी पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए निर्णय के अनुसार, किसान अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार अपने खेतों में काम कर सकेंगे। पहले यह समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक था। पंजाब बॉर्डर एरिया किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया है।

जंगली सुअरों द्वारा फसल नष्ट करने पर हुई चर्चा

बीएसएफ कमांडेंट अजय कुमार ने कहा कि धान की बिजाई के मौसम में किसानों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह विशेष बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले जंगली सुअरों द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या पर भी चर्चा की। इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से बात कर ऐसा समाधान निकाला जाएगा, जिससे न तो जानवरों को नुकसान हो और न ही फसलों को।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना