की बणूं अकालियां दा लुधियाना वैस्ट उप चुनाव में, वोटर सब जांणदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जिस डाल पर बैठे, उसे ही काट रहे शिअद सुप्रीमो सुखबीर

——

लुधियाना के इकलौते शिअद विधायक अयाली को पार्टी प्रधान सुखबीर ने कहा गद्दार तो उन्होंने किया पलटवार

लुधियाना, 24 मई। इन दिनों लुधियाना वैस्ट विधानसबा हल्के में होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी-माहौल गर्म है। ऐसे में सियासी-तौर पर कमजोर हो चुके शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के ताजा बयान से लोग हैरान हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट चल रहे लुधियाना जिले में दाखा से इकलौते अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को दो दिन पहले यहां सार्वजनिक तौर पर ‘गद्दार’ करार दिया था।

अयाली ने सुखबीर पर किया पलटवार :

इसके जवाब में गत दिवस अकाली विधायक अयाली ने जोरदारी से पलटवार करते हुए शिअद मुखिया सुखबीर बादल को जमकर घेरा। उन्होंने जज्बाती-अंदाज में दलील दी कि पंथक-राजनीति की पैरोकार सबसे पुरानी हमारी पार्टी ने बीते सालों में धार्मिक, राजनीतिक मुद्दों के साथ ही किसानों के तमाम मुद्दों पर विवादित फैसले किए। अपनी मां-पार्टी के हक में अगर गलत के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको गद्दार करार दिया गया।

टकसाली अकाली चिंतित :

बादल बनाम अयाली मुद्दे पर शिअद के टकसाली वर्कर चिंतित हैं। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में पार्टी के मुखिया सुखबीर बादल लुधियाना जिले में शिअद रुपी दरख्त की जिस टहनी पर बैठे हैं, उसी टहनी (अयाली) पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। लुधियाना वैस्ट के उप चुनाव के मद्देनजर यह कदम और घातक साबित हो सकता है।

अयाली के पीछे आखिर कौन ?

सियासी-हल्कों में यह चर्चाएं भी शुरु हो गई है कि कभी बादल-परिवार के वफादार रहे अयाली आखिर क्यों बागी हो गए। उनकी बैठकों में अब इतनी भीड़ क्यों जुटने लगी है। क्या वाकई पार्टी वर्करों ने बादल परिवार को नकार दिया ? दूसरी तरफ, चर्चाएं यह भी हैं कि कहीं अयाली के पीछे शिअद को पंजाब में सियासी तौर पर खत्म करने वाली किसी पार्टी के थिंक-टैंक तो पर्दे के पीछे से काम नहीं कर रहे।

————

 

Leave a Comment