हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आमराय से प्रधान बने जगदीश सिंह झींडा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विपक्ष के 20 मेंबरों ने विरोध किया, मेंबर दीदार सिंह का इलजाम-लोकतंत्र का कत्ल

कुरुक्षेत्र, 23 मई। आखिरकार विरोध के बावजूद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बनाने का फैसला हो गया। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से चुन लिए गए।

जानकारी के मुताबिक विपक्ष के 20 मेंबरों ने झींडा का विरोध करते हुए प्रधान चुनने के लिए वोटिंग की मांग की। मेंबर दीदार सिंह नलवी ने कहा कि कथित आमराय बनाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है।

गौरतलब है कि प्रधान पद के चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र में एचएसजीएमसी के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई। जिसमें केटी के प्रधान पद पर झींडा ने पहले ही दावा ठोक दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे पास 32 मेंबर हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर वह प्रधान बने तो गुरुद्वारा साहिब की गाड़ी, ड्राइवर और डीजल-पैट्रोल इस्तेमाल नहीं करेंगे।

————

 

Leave a Comment