‘क्लीन लुधियाना, ग्रीन लुधियाना’ मुहिम के तहत मंत्री मुंडियां ने ढंडारी खुर्द में किया विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना, 19 मई। शहर भर में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी आगे आए। उन्होंने सोमवार को ढंडारी खुर्द क्षेत्र के वार्ड 25 में सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

विशेष सफाई अभियान ‘क्लीन लुधियाना, ग्रीन लुधियाना’ अभियान के तहत मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस मुहिम के दौरान सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार, सीएसआई अमीर सिंह बाजवा, एसआई जतिंदरपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

———-

Leave a Comment