हरियाणा के बाद अब पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो लोग अरेस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी आईएसआई को भेजते थे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी

पंजाब, 19 मई। हरियाणा में लगातार पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। अब गुरदासपुर पुलिस को इसी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को सैन्य जानकारी भेजने वाले दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। दोरांगला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। जिसके मुताबिक आरोपी सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह हैं। सुखप्रीत आदियां और करणबीर चंदूवडाला का निवासी है। दोनों आरोपी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही व महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों की जानकारी शामिल थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 3 मोबाइल और 30 बोर के 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। मोबाइल की फोरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि आरोपी आईएसआई हेंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी।

———–

Leave a Comment