मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ में बीडीपीओ को नियुक्ति-पत्र सौंपते कांग्रेस पर कसा तंज, बिना पर्ची-खर्ची हुईं भर्तियां
चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा व तत्कालीन सीएम नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बनाया था। नतीजन दूसरी बार सैनी सरकार सत्ता में आई तो जनता से किए वादों पर तेजी से अमल हो रहा है। इसी मुहिम के तहत मुख्यमंत्री सैनी ने यहां हरियाणा के नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
उन्होंने सीएम आवास (संत कबीर कुटीर) में इस मौके पर कांग्रेस का नाम लिए बिना तंज कसा कि अब बिना पर्ची-खर्ची के सिलेक्ट इन अधिकारियों से विकास कार्यों में ईमानदारी की अपेक्षा है। हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 113 अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए थे। जिनमें से 34 बीडीपीओ नियुक्त हुए। कोर्ट केस के चलते नियुक्तियों में देरी हुई। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, एडवोकेट जनरल परमिंदर चौहान की खास मौजूदगी थी।
सीएम सैनी ने कहा कि बिना पर्ची, बिना खर्ची की सोच के साथ सरकार काम कर रही। ऐसे में नियुक्त हुए अधिकाी भी ईमानदारी के साथ सरकार की विकास की नीतियों को धरातल पर उतारे। सरकार का विजन है ट्रांसपेरेंसी से काम करना, आप सरकार का चेहरा है, इसलिए विकास के लिए जनता को समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने तंज कसा कि पहले सिस्टम ऐसा था कि जो टॉप पर आया, वो नीचे चला जाता था, अब वैसा नहीं है। पीएम मोदी की विकसित भारत की सोच के साथ सरकार काम कर रही है।
नव नियुक्त अफसरों से मुख्यमंत्री बोले कि लोग बड़ी उम्मीद के साथ आपके पास आएंगे। आपके पास कोई भी व्यक्ति आए तो उसे न्याय दीजिए, उसकी समस्या का हल करें। जैसे सीएम आवास पर हर शख्स की सुनवाई होती है। पिछले दस वर्षों में देश में बड़ा बदलाव आया है।
————