Listen to this article
चंडीगढ़, 12 मई। पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयर-स्ट्राइक से सिटी ब्यूटीफुल में भी लोग उत्साहित हैं।
अब अघोषित-जंग के बाद सीजफायर को भारत की जीत करार देते हुए यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की सहित अन्य वरिष्ठ नेता, कौंसलर और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीद सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पाकिस्तान में भारतीय सेना की साहसिक प्रति-कार्रवाई के समर्थन में ‘जय हिंद की सेना’ के नारे भी लगाए गए।
———–