Listen to this article
लुधियाना 12 मई। पाकिस्तान द्वारा किए हमले में जख्मी हुए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के लिए सोमवार को लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दौरा दो दिन में दो बार रद्द हो गया। इससे पहले रविवार को पहला दौरा रद्द किया गया। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे] लेकिन अचानक यह दौरा भी रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री को डीएमसी अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानना था। यह घायल पाक द्वारा किए गए हमले में घायल हुए थे।