छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल का कांग्रेस ने बढ़ाया सियासी-कद, पार्टी का महासचिव और पंजाब इंचार्ज बनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डॉ.सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी किया नियुक्त, अन्य कई राज्यों में इंचार्ज लगाए

नई दिल्ली 15 फरवरी। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त करना है। जबकि डॉ. सैयद नसीर हुसैन को भी पार्टी महासचिव बनाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का भी महासचिव लगाया है।

हाईकमान की ओर से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी साझा दी है। जिसके अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर संगठन में अहम फेरबदल किए गए हैं। यहां काबिलेजिक्र है कि पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज पहले देवेंद्र यादव दिसंबर, 2023 में पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद हरीश चौधरी के बाद इंचार्ज बने देवेंद्र भी कोई सियासी-करिश्मा नहीं कर पाए थे।

अब कांग्रेस में स्मृति ‘खेला’ करेंगी !

कांग्रेस नेतृत्व ने बाकी कई अन्य राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें स्मृति रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को इंचार्ज लगा दिया। इसी तरह, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश तो गिरीश चोडणकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जबकि यूपी के तेजर्रार नेता अजय कुमार लल्लू को ओडिशा की कमान सौंपी गई है। वहीं, के. राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरि शंकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, कृष्णा अल्लावरू बिहार के प्रभारी बनाए हैं। कांग्रेस ने अपने पूर्व महासचिवों और प्रभारियों दीपक बावरिया, मोहन प्रकाश, भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव के योगदान की सराहना की है।

———

 

 

Leave a Comment