Listen to this article
लालडू 12 Feb : गांव लालड़ू व जस्तना कलां में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यहां विशेष तौर पर हाजिरी लगाने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बनी संधू भी साथियों समेत नतमस्तक हुए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गुरुपर्व की बधाई दी। बनी संधू ने कहा कि हमें श्री गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए तथा सभी धार्मिक समारोह मिलजुल कर मनाने चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरु जी ने आपसी प्रेम व सम्मान के साथ रहने तथा जीवन की परख करने की शिक्षा दी है। आयोजकों ने मनप्रीत सिंह संधू को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
डेराबस्सी : भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बनी संधू को सम्मानित करते आयोजक।