watch-tv

श्री महाकाल सेवा मंडल की और से महाशिवरात्रि पर्व पर 6वीं विशाल शोभायात्रा 22 फरवरी को – डॉ.ओ.पी शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 12 फरवरी। श्री महाकाल सेवा मंडल की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में पांचवी विशाल शोभा यात्रा 22 फरवरी 2025 को दिन शनिवार को शिव मंदिर, श्री रामलीला मैदान दरेसी से नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम लुधियाना तक धूमधाम से निकाली जा रही है। वहीं 22 फरवरी को दिन शनिवार रात को नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम लुधियाना में सस्था की और से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। समारोह को लेकर मीटिंग नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम में स्वामी विवेक भारती जी महाराज, स्वामी समृति भारती जी महाराज, सरप्रस्त डॉ.ओ.पी शर्मा, रमन वर्मा जगदम्बा, मन्नू अरोड़ा,अतुल तलवार, के.एल.मल्होत्रा, प्रेम बतरा, जतिंदर दत्ता, की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में चेयरमैन गौरव, प्रधान दीपक व खजांची वैभव जैन  ने कहा है कि सस्था की और से महाशिवरात्रि के उपल्क्ष में 22 फरवरी दिन शनिवार को 6वीं विशाल शोभायात्रा वं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रथम निमंत्रण उज्जैन के महाकाल जी मंदिर में दिया गया है। यात्रा प्रधान अतुल तलवार और कमेटी सदस्य डॉ सुनील शर्मा(बांका), नरेश करवल, शिवम् शर्मा, रितेश साहनी, कपिल शर्मा, मुनीश शर्मा, सुमित ठुकराल, सनी सतीजा ने कहा कि विशाल शोभायात्रा शिव मंदिर,श्री रामलीला दरेसी मैदान से सायं 4:00 बजे आरंभ होगी जो कि शिवपुरी रोड, नूरवाला रोड मेन बाजार से होते हुए विवेक धाम आश्रम में संपन्न होगी।

Leave a Comment