watch-tv

पंजाब में दो नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यपाल कटारिया ने दिलाई शपथ, एडवोकेट जनरल रहे एडवोकेट हरप्रीत भी सूचना आयुक्त बने

चंडीगढ़ 11 फरवरी। पंजाब राज्य सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्त शामिल किए गए हैं। राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें शपथ दिलाई।

जानकारी के मुताबिक इन नए सूचना आयुक्तमें एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया। पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी को एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। इससे आयोग के कामों में तेजी आएगी। साथ ही लोगों के काम पहल के आधार पर होंगे।

गौरतलब है कि एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रतिष्ठित वकील हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वह पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जबकि पूजा गुप्ता एक समाजसेविका और शिक्षा शास्त्री हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पूरे क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है।

————-

 

 

Leave a Comment