लुधियाना 10 फरवरी। विजिलेंस की और से पुलिस चौकी कंगनवाल में तैनात हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह को गूगल पे और नकद के माध्यम से 17800 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने रणजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ यह मामला लुधियाना के साहनेवाल रोड स्थित न्यू सतगुरु नगर निवासी इंद्र प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का दुकान की बिक्री को लेकर किसी के साथ विवाद था और हेड कांस्टेबल राम मूर्ति ने उसे पुलिस चौकी में बुलाया था। लेकिन इसके बाद हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने उसे हवालात में भेज दिया। शिकायत के अनुसार उक्त आरोपी ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद उक्त आरोपी ने 10 हजार रुपए नकद और 7 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से रिश्वत के रूप में प्राप्त किए। विजिलेंस ने सबुतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
![](https://janhetaishi.com/wp-content/uploads/2025/02/आरोपी-को-ले-जाती-पुलिस-300x237.jpg)