बेखौफ दबंग : रोहतक में फाइनेंसरों ने दो भाइयों पर कई राउंड फायरिंग की, फैली दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एक भाई को लगी गोली, कार तोड़ी, हमलावर फाइनेंसर सीसीटीवी फुटेज में कैद

रोहतक 10 फरवरी। हरियाणा में भाजपा राज के दौरान बदमाशों-दबंगों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। यह दोपहर के ही सयम झगड़ा होने पर फाइनेंसरों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक फाइनेंसर पैसे लेने के लिए स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए थे। यहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों भाइयों के साथ कुछ लोगों ने फाइनेंसरों की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसी दौरान फाइनेंसर ने दोनों भाइयों पर 5 से 6 राउंड फायर कर दिए। इसमें एक गोली युवक के पेट से छूकर निकली, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल की पहचान कर्ण सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। घायल कर्ण सिंह ने बताया कि वह तेज कॉलोनी में दुकान पर बैठे हुए थे। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर दो फाइनेंसर रविंद्र व लवनीत स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने दो रिवॉल्वरों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली दीवार से टकराकर उसके पेट से छूते हुए निकली, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पुरानी सब्जी मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया गया। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

————-

 

 

Leave a Comment