डेराबस्सी 10 Feb : स्वर्गीय समाजसेवी महावीर जैन की पुण्यतिथि पर परिवार की ओर से श्री राम मंदिर, डेराबस्सी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके सेवा भारती, डेराबस्सी हर महीने की तरह 80 जरुरतमंद परिवारों को मासिक राशन बांटा गया। यह सेवा महावीर जैन के सुपुत्र विवके उर्फ सोनू जैन की ओर से की गई। मौके पर कीर्तन के बाद अटूट लंगर भी लगाया गया। सेवा भारती के प्रधान डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से महीने के दूसरे रविवार को राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। इसके अलावा लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देती है जबकि कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर का छह महीने प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस अवसर पर अश्विनी जैन, हरजीत सिंह, बलदेव राज वर्मा, जगदीश मग्गू और विनोद गुप्ता भी उपस्थित थे।
फोटो सहित : सुंदरकांड के बाद जरुरतमंदों को राशन वितरित करते सेवा भारती के सदस्य।