दिल्ली @ राजनीतिक-तापमान : सीएम का फैसला होगा मोदी के अमेरिका दौरे के बाद !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष ने उप राज्यपाल से मांगी मोहलत, तत्कालीन मुख्यमंत्र5 आतिशी का इस्तीफा

नई दिल्ली 9 फरवरी। भले ही फिलहाल मौसम में ठंडक कायम है, लेकिन देश की राजधानी में सियासी-माहौल गर्म है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पर फैसला होना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स और भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकेगा। दरअसल, पीएम मोदी फ्रांस-अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस मुद्दे पर रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसमें जेपी नड्‌डा, बैजयंत पांडा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

दूसरी तरफ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का वक्त मांगा। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी। उधर, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी के नेताओं ने मीटिंग की। जिसके बाद आतिशी ने कहा कि जनता ने आप के 22 विधायकों पर भरोसा करके उनको जिताया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेवा करें, उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना हमारी जिम्मेदारी है।

यहां काबिलेजिक्र है कि दिल्ली के विस चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है। जबकि आप ने 22 सीटें ही हासिल कीं। वहीं कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

————

 

Leave a Comment