चंडीगढ़ में मनाया भाजपा नेताओं-वर्करों ने जश्न दिल्ली की जीत को लेकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पार्टी मुख्यालय पहुंचे बीजेपी नेता-वर्कर, महिलाएं खुशी में नाचती रहीं

चंडीगढ़ 8 फरवरी। लंबे समय सत्ता से दूर रहने के बाद राजधानी दिल्ली के विधानसा चुनाव में भाजपा शानदार जीत से गदगद है। यहां भी शहर भर में भाजपा के नेता एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे।

वहीं बडे़ नेताओं ने पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए कमलम् भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम किया। जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता और बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा के अरुण सूद, हरप्रीत कौर बाबला (मेयर), संजय टंडन, जतिंदरपाल मल्होत्रा, धीरेंद्र ताहिल, कैलाश जैन, प्रवक्ता नरेश अरोड़ा कमलम जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम मौजूद रहे।

पार्टी प्रवक्ता अरोड़ा का कहना है कि परवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा, अरविंदर लवली, कपिल मिश्रा और जितने भी नेता  दिल्ली में जीते, उन्होंने एक मिसाल कायम की है कि कैसे लोग एक बदलाव चाह रहे थे। दिल्ली चुनावों में भाजपा को मिली जीत उनके लिए खास मायने रखती हैं। भले ही आप की आतिशी ने कालका जी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है, लेकिन पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा में हार गए।

भाजपा को चुनाव प्रचार के दौरान यमुना नदी में प्रदूषण, केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ शराब नीति मामलों और कोविड-19 महामारी के दौरान केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर बड़ी मात्रा में व्यय जैसे मुद्दों का फायदा मिला है।

————-

 

Leave a Comment