पंजाब 7 फरवरी। फाजिल्का के गांव मौजम में एक शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दुल्हन के घर पर धावा बोल दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी देते हुए दुल्हन की मां कौशल्या बाई ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में रिश्तेदार डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। दुल्हन की विदाई के बाद अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ लोगों पर धारदार हथियारों से वार किए, बल्कि डीजे सिस्टम को भी तोड़ दिया और घर पर पथराव भी किया।
हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
जख्मी युवक राज सिंह ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक यह हमला क्यों हुआ, लेकिन यह पड़ोसियों से चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा था। सभी जख्मियों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l