खाकी का खौफ खत्म : सोनीपत में मामूली विवाद के चलते दो भाइयों के हाथ-पैर तोड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बेखौफ हमलावरों ने महिला को भी पीटा, मवेशी का गोबर उठाने को हो गया था विवाद

सोनीपत 8 फरवरी। भले ही हरियाणा की भाजपा सरकार सुशासन के लाख दावे करे, लेकिन बदमाश-दबंग यहां पुलिस-प्रशासन से खौफ नहीं खा रहे। अब गोहाना के आदर्श नगर में एक ही परिवार के कई लोगों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक दबंग पड़ोसियों और उनके दोस्तों ने दो भाइयों के पैर तोड़ दिए और महिला से छेड़छाड़ भी की। पीड़ित परिवार ने यह आरोप लगाते बताया कि कई लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके पति और जेठ को भी घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर हालत के चलते उन्हें खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया।

घायल व्यक्ति राहुल ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी अकेली थी। आरोपी साहिल, देवा, ढोंगी उर्फ ​​सचिन व अन्य ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। जब राहुल उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने चाकू, कुल्हाड़ी व जेली से राहुल के पैर व हाथ तोड़ दिए। रामनिवास व उसकी पत्नी ने भी पथराव किया। जब राहुल का भाई अजय भी बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। अजय के मुताबिक पहले गोबर उठाने व पशुओं को खुला छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते दोबारा मारपीट की। उनके पड़ोसी रामनिवास गली में पशु बांधते हैं। जिससे गलियों में गोबर पड़ा रहता है और साफ सफाई नहीं करते। अजय ने मवेशी बांधकर रखने के लिए कहा तो साहिल भड़क गया और विवाद बढ़ गया।

इस दौरान साहिल, उसके पिताजी रामनिवास, देवा, ढोंगी उर्फ सचिन ने उसके और उनके परिवार के सदस्यों के मारपीट की। पीड़ित अजय और राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी खुले घूम रहे हैं। अस्पताल में भी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए।

———–

 

Leave a Comment