लुधियाना में खाकी का खौफ खत्म ! खाने के विवाद युवकों ने तेजधार हथियार से रेस्टोरेंट मालिक की उंगलियां काट डालीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ऑर्डर कर घर मंगवाया था हनी चिल्ली पटाटो, आत्मनगर में रेस्टोरेंट पर आकर युवक ने दोस्तों संग किया हमला

लुधियाना, 8 मई। वाकई लगता है कि एक बार फिर महानगर में खाकी वर्दी का खौफ कम हो गया है। तभी तो यहां आत्मनगर एरिया में एक कस्टमर ने विवाद होने पर रेस्टोरेंट मालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी उंगलियां ही काट डालीं और साथियों संग फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक आत्म नगर में किंग्स तंदूरी फूड्स नाम से वरुण रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनके पिता ने बताया कि एक युवक ने कल रात होम डिलिवरी के लिए जमाटो के जरिए हनी चिल्ली पटाटो का ऑर्डर किया था। बाद में उस युवक ने खुद फोन कर आरोप लगाया कि उनके द्वारा भेजा फूड-आइटम ठंडा था।

इसके बाद ऑर्डर करने वाला युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रात को करीब एक बजे आया। सभी नशे में लग रहे थे, उन्होंने रेस्टोरेंट का गेट खुलवाया। वरुण ने उनको समझाया तो दोनों में तीखी बहस हो गई। हालांकि बाद में विवाद निपटाने को उनको दूसरा फूड आइटम पैक करके दे दिया। इसी बीच एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला किया तो बचाव करते वरुण की उंगलियां कट गईं। हमला कर युवक तेजी से भाग निकले।

बाद में गंभीर घायल वरुण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनके पिता के मुताबिक फिलहाल बेटे की सर्जरी होनी है। बाद में सिविल अस्पताल में उसकी लीगल मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर पुलिस से शिकायत करेंगे। उन्होंने इस घटना पर शहर की बिगड़ती कानून-व्यस्था पर तीखा रोष जताया।

———-

 

 

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 202वें दिन पंजाब पुलिस ने 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 12 किलोग्राम अफीम के साथ 93 ड्रग तस्करों को पकड़ा ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 31 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 202वें दिन पंजाब पुलिस ने 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 12 किलोग्राम अफीम के साथ 93 ड्रग तस्करों को पकड़ा ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 31 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

आगामी विधानसभा सत्र में आपदा प्रबंधन निधि से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई रंगला पंजाब चारदी कला फंड जुटाने के अभियान को जबरदस्त वैश्विक प्रतिक्रिया मिली