बड़ा हादसा : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हैलिकॉप्टर क्रैश, पांच तीर्थयात्रियों की मौत, दो की हालत नाजुक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

देहरादून से भरी थी उड़ान, भागीरथी नदी के पास हादसा, मुंबई और आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्री जा रहे थे गंगोत्री धाम

नई दिल्ली, 8 मई। उत्तराखंड में एक बड़ा हवाई-हादसा होने की खबर सामने आई है। देहरादून से तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम लेकर जा रहा हैलिकॉप्टर उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह क्रैश हो गया। हैलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक हैलिकाप्टर में सवार पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हैलिकाप्टर में 4 पुरुष और 2 महिलाएं सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे। हैलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली एरिया में लैंड करना था।

बताते हैं कि तीर्थयात्रियों को खरसाली से ही गंगोत्री धाम जाना था। तीर्थयात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हैलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था। गौरतलब है कि चारधाम रूट पर भी आंधी-बारिश का अलर्ट था। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश होने के साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे थे।

—————

 

 

Leave a Comment