अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर स्लिप रोड पर खड़े ट्राले के पीछे टकराए ट्राले चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लालडू 06 Feb : अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर गुरुवार तड़के सरसीनी के समीप एक खड़े ट्राले के पीछे टकराए ट्राले के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर लगने से ट्राले की कॉयल आगे कैबिन पर जा गिरी जिसमें चालक बुरी तरह पिस गया। उसका शव निकालने में ही दो घंटे लग गए। लालडू पुलिस ने दोनों ट्रालों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी मुताबिक हादसा रात करीब साढ़े चार बजे हाइवे किनारे जग्गी ढ़ाबे के पास हुआ। वहां पर कॉयल लदे एक अन्य ट्राले के साथ चालक लाभ सिंह चाय पीने के लिए रुका था। लाभ सिंह चाय लेकर जैसे ही कैबिन में घुसा तो पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसके ट्राले को जोरदार टक्कर मारी। जांच अफसर एएसआई निरभय सिंह ने बताया कि लाभ सिंह का ट्राला सड़क से पूरी तरह नीचे खड़ा था। मृतक चालक की पहचान 28 वर्षीय भूप सिंह पुत्र रामप्रकाश वासी थाना निगोह, जिला कन्नोज के तौर पर हुई है। उसका शव निकालने में दो घंटे का समय लगा। मृतक का शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचित करने पर वे लालडू के लिए निकल पड़े हैं। उनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment