भक्ति और शक्ति के रंग में रंगा मां बगलामुखी धाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

परमात्मा के करीब पहुंचने का मार्ग मां बगलामुखी यज्ञ:- महंत प्रवीण चौधरी

अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति समारोह शनिवार को :- मनप्रीत छतवाल
लुधियाना 06 Feb : भक्ति और शक्ति के रंग में रंगा मां बगलामुखी धाम। अखंड महायज्ञ के इस महाकुंभ में पूरा धाम बैकुंठ धाम बन बन गया। मंत्रों की ध्वनि से आने वाले मां भक्त के अंदर एक अलग सी ताकत परिवर्तित हो रही है। यह उक्त विचार मां बगलामुखी धाम में चल रहे अखंड महायज्ञ के दौरान आएं भक्तों को संबोधित करते हुए महंत प्रवीण चौधरी ने व्यक्त किए।महंत प्रवीण चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ का तात्पर्य है- त्याग, समर्पण व शुभ कर्म से है। उन्होंने कहा कि अपने प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान् सुगंधित पौष्टिक द्रव्यों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है।उन्होंने कहा कि बगलामुखी यज्ञ हमें परमात्मा के करीब पहुंचने में मदद करता है।
उन्होंने कहा कि जैसे जैसे अखंड महायज्ञ अंतिम पडाव पर पहुंच रहा है, वैसे वैसे भक्तों की तदाद बढ़ती जा रही है, खासकर संतजनों से लेकर राजनैतिक, सामाजिक व व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधित्व महायज्ञ में आहुतियां डाला व मां का आशीर्वाद ले रहे है। पूरा पडाल ही धर्ममय के रंग में रंग चुका है, और उसमें भक्त भी पीले वस्त्रों के संगम में धाम में हाजिरी लगा रहे है।शहरवासियों से लेकर देश के अन्य राज्यों से मां भक्त पधार सुख, शांति का अलग सा अनुभव महसूस कर रहे है।
——
* शंखनाद की ध्वनि के बीच अखंड महायज्ञ में आहुतियां

अखंड महायज्ञ भक्तों के दुख क्लेश व कष्टों का निवारण हेतु व देश की उन्नति व व्यापारिक वुद्धि के लिए किया जा रहा है। मां बगलामुखी के सच्चे मन से दर्शन करने से सभी दुख, कष्ट, क्लेशों का निवारण मां अपने आप ही कर देती है। यह उक्त विचार धाम के महंत प्रवीण चौधरी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने दिन हो चुके है, यज्ञ में शुरु से लेकर अभी तक शंखनाद की ध्वनि के बीच अखंड महायज्ञ में आहुति डालकर भक्ति की गंगा में भक्तजन बह रहे

 

* कैंप में भक्तों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग

धर्म और कर्म को प्रेरित अखंड महायज्ञ के दौरान लगाएं शिविर में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हाजिरी लगाई।
धाम के सेवक मनप्रीत छतवाल ने कहा कि
अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति समारोह शनिवार को होगा जिसके लाखों भक्त साक्षी बनेंगे सेवक सुनील महाजन,रमन घई,जितेन्द्र सूद ने कहा कि धाम ने भक्ति के साथ शक्ति एक साथ प्रयास किया था। जिसको लेकर पूरी धाम बधाई की पात्र है। इस अवसर पर गौरव कालिया,विजय गुप्ता ,एडवोकेट इकबाल सिंह,सुधीर महाजन, बलजीत त्रिखा, पुरुषोत्तम चौधरी, परमवीर चौधरी,सुनील हांडा, संदीप सूद,जतिन सूद, राकेश पासी,सुनील पासी,राज सोलंकी, राम पाल त्रिखा, नरेन्द्र महाजन, दिनेश रल्ली , वरुण जैन,दीपक गर्ग,गौरव मेहता, नितेश सूद, तरुण चौधरी , तरुण जैन सुराना, तजिन्द्र मिगलानी, वेद लूथरा, रमन शर्मा, राकेश खेड़ा,ओम प्रकाश,पवन पारिख,बौबी मक्कड़, हरमोहन मल्हौत्रा,जनक राज सिंगला, रोहित शर्मा,सोमनाथ शर्मा,प्रवेश चड्डा, सतविन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र वालिया,वरुण चोपड़ा,मनीश गुप्ता, धीरज गुप्ता,आदित्य गुप्ता, ,पंडित भूपेन्द्र,वरुण शर्मा,वरुण दत्त, तुषार बांसल, नरेन्द्र मोहिनी,अरुण मेहता, गुनीत खेरा सहित अन्य भी उपस्थित थे ।
——-

Leave a Comment