आरोपी पर पहले से दर्ज हैं सात केस, फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी कार पर
चंडीगढ़ 6 फरवरी। सिटी ब्यूटीफुल की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से दो कार भी बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए वाहन चोर की पहचान 24 वर्षीय आरोपी शुभम अरोड़ा के रूप में हुई है। जो कार चोरी के मामले में शामिल था। पुलिस ने आरोपी से दो कारें बरामद की हैं। जिनमें से एक कार की नंबर प्लेट फर्जी थी। कार असल में मोहाली की ओरिजिनल नंबर की थी, जो कि सत्या देवी के नाम से रजिस्टर्ड है।
पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसने यह कार 31 जनवरी, को फेस 7 मोहाली से चुराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शुभम को सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक कार को 31 जनवरी 2025 की रात को मोहाली के फेज-7 से चोरी किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 34 दर्ज किया गया है, जो कि 4 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ के पीएस-31 में दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि इस पर पहले भी चंडीगढ़ के सेक्टर 34, 19 और 39 के थानों में 7 एफआईआर दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार शुभम पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रहा है। इस चोरी के मामले में पकड़े जाने को पुलिस ने अपनी सफलता माना। यकीन है कि ट्राइसिटी के कई चोरी के केस सुलझाने में उन्हें मदद मिल सकती है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
————