Listen to this article
पंजाब 6 फरवरी। पंजाब सरकार की और से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके चलते अजय आईएएस अधिकारी अजॉय कुमार सिन्हा को पावरकॉम के सीएमडी का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। दरअसल पहले पावरकॉम के चेयरमैन बलदेव सिंह सरां थे। लेकिन उनके रिटायर होने के चलते अब अजॉय कुमार सिन्हा को इस पोस्ट पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि अजॉय कुमार सिन्हा 1996 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी है। अजॉय कुमार सिन्हा एक अनुभवी और कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। अजॉय सिन्हा के नेतृत्व में पावरकॉम में प्रशासनिक सुधारों और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। उनके अनुभव से पावरकॉम के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की संभावनाएं हैं।