कुरुक्षेत्र में लुधियाना और मोहाली के युवकों से धोखाधड़ी, कनाडा भेजने के लिए 15-15 लाख रुपए लिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कुरुक्षेत्र 5 मई। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कनाडा भेजने के नाम पर शातिर हसबैंड-वाइफ ने लुधियाना और मोहाली के 2 युवकों के साथ 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवकों ने अपने पैसे और पासपोर्ट मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। लुधियाना के अवतार सिंह और मोहाली के साहिल के मुताबिक, वे कनाडा जाना चाहते थे। नवंबर 2022 में उनकी मुलाकात मोहाली के एक एजेंट ने पिहोवा के विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना से कराई थी। विजय और तमन्ना ने खुद को भारत सरकार से ऑथोराइज्ड एजेंट बताकर कनाडा भेजने के लिए 30-30 लाख रुपए मांगे थे।

डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख दिए

पहली किस्त में आरोपी उनसे 15-15 लाख रुपए नकद ले गए। बकाया रकम वीजा लगने के बाद देनी थी। 7 नवंबर 2022 को आरोपी डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख रुपए पिहोवा थाने के पास से आकर ले गए। फिर 4 दिसंबर को वीजा आने का झांसा देकर जिला कोर्ट कुरुक्षेत्र के पास से 10-10 लाख रुपए लिए और अगले दिन बकाया रकम देकर वीजा और पासपोर्ट ले जाने के लिए अपने घर बुलाया था।

पति-पत्नी पर पहले भी केस दर्ज

थाना सिटी पिहोवा के एसएचओ जानपाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना निवासी पूजा कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई पर्चे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया