लखविंदर जोगी
चंडीगढ़ 5 मई : आईपीएस सुरेंद्र सिंह यादव को मार्च 2024 को चंडीगढ़ में डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था। एक अप्रैल को उन्हें बीएसएफ दिल्ली में ट्रांसफर किया गया था। इस फैसले के खिलाफ वे कोर्ट चले गए थे। कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है।
चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव को रातोंरात चंडीगढ़ से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ट्रांसफर कर दिल्ली भेजने के जारी आदेशों के बाद अब एक और झटका लगा है। उन्होंने बीएसएफ में डीआईजी के पद पर नियुक्त करने के ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कोर्ट में आवेदन दायर किया था लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है। गृह मंत्रालय के खिलाफ कोर्ट में जाने वाले आईपीएस सुरेंद्र सिंह यादव को पहले ओरिएंटेशन के लिए राजस्थान भेजा गया और अब उन्हें बतौर डीआईजी नक्सल विरोधी अभियान बीएसएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ में भेजा गया है।