watch-tv

पंजाब के 3 AAP नेताओं पर ट्रायल शुरू, भाजपा कार्यालय को घेरने का मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 4 फरवरी। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान और तीन अन्य नेताओं के खिलाफ 2021 में चंडीगढ़ में दर्ज मामले की सुनवाई आज 5 फरवरी से शुरू होगी। इस मामले में अन्य आरोपियों में पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के सह-प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर कौर गिल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, जिन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत आरोप लगाए जाएंगे।

कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे

सेक्टर-39 में चार साल पहले यह मामला दर्ज हुआ था। 4 अगस्त 2021 को आप नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश की। चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पहली बार विधायक बनने पर उन्हें मंत्री बनाया गया था

अनमोल गगन मान पार्टी के कद्दावर नेता और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना भी गा चुकी हैं। इसके अलावा पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल खुद उनके लिए प्रचार करने खरड़ आए थे। पहली बार चुनाव जीतने पर उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि पिछले साल हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।

Leave a Comment