watch-tv

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सपा प्रमुख यादव के अयोध्या आने के बाद भी रामलला का दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लखनऊ/अयोध्या 03 फरवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या आने के बाद भी रामलला का दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया है। मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में आस्कर केरला पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव उपचुनाव के प्रचार में अयोध्या आए है। इससे पहले भी वह अयोध्या आ चुके है। प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए उन्हें समय नहीं मिला। लेकिन सियासत वह जरुर करते है।
श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा के लोग सनातन धर्म व साधू संतो के बारें में टिप्पणी करते रहते है। उनका स्वभाव व चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है। सपा की सरकार में जिस तरह से अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टाचार रहता था। सपा सरकार में पूरी सरकार अराजक तत्वों के संरक्षण में खड़ी रहती थी। इस प्रकार की लगातार घटनाएं रही है। जिसमें सपा का चरित्र माफियाओं व अपराधियों के साथ खड़ा होने का रहा है। आज भाजपा सरकार है। यूपी के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। संस्कृति, आस्था व विरासत के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है।
श्री चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया है। अपराधियों पर हो रही कार्रवाई की वजह से अपराध में काफी कमी आयी है। सपा की सोच व प्राथमिकताओं में अपना परिवार व जाति है। सपा के लोग अपनी पारिवारिक विरासत को लेकर आगे बढ़ते है। भाजपा हमेशा 140 करोड़ की विरासत को लेकर आगे बढ़ती है। सपा के समय अयोध्या में किस प्रकार गतिविधि होती थी, कारसेवको के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ है। आज अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने जो काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिस प्रकार से 500 वर्षाे के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है और लाखो श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। आज उत्तर प्रदेश निश्चित रुप से देश में सर्वाधिक धार्मिक पर्यटन वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश आज बदलते हुए प्रदेश के रूप में सबके सामने है। इसी आधार पर जनता के बीच में है।

Leave a Comment