watch-tv

संविधान की 2000 पीतल के पन्नो की किताब जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संपादक एड. लोकेश मंगल

माननीय श्री थावरचंद जी गेहलोत राज्यपाल, कर्नाटक की प्रेरणा से संविधान से देश पुस्तक द्वारा संविधान की 2000 पीतल के पन्नो की किताब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महू से *25/1/25* जारी किया गया। मूल अधिकारों व कर्त्तव्यो के प्रति जागरूक करने हेतु किताब निर्माण कार्य किया गया।

किताब को बनाने का संकल्प बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14,अप्रैल,2024 को लिया गया। किताब का मुख्य पृष्ठ संविधान दिवस 26/11/2024 को जारी किया गया। यह संभवत: विश्व की सबसे ज्यादा पीतल के पन्नों की किताब है।

इस किताब में भारतीय संविधान को हिंदी,संस्कृत व मराठी में छापा गया है। साथ ही इसमें *अमर शहीदों के चित्र,* भारतीय रियासतों, लोक सभा व राज्य सभा के प्रक्रिया व कार्य संचालन नियमो को भी सम्मिलित किया गया है। तथा विश्व के 193 देशों के प्रतीक चिन्हों को भी छापा गया हैं। एक अद्वितीय दस्तावेज तैयार किया गया है। इसके लिए धन केवल भारतीय नागरिकों से सहयोग के रूप में लिया गया है।समस्त राजनैतिक दल, प्रशासन,शासन, अधिवक्तगणो के साथ आम नागरिकों के सहयोग से कार्य किया जाता है। इसका प्रचार तंत्र लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया , इसके कार्यों की पूर्ण सूचना केवल मीडिया द्वारा ही जारी की जाती है।

 

किताब में लगे पीतल की शीट 48 गेज की है, लेजर के माध्यम से किताब को प्रिंट किया गया। लेजर करने के लिए PLT फाईल तैयार की गई। पेज साइज 5 इंच चौड़ा व 7 इंच लम्बा है, पेज में दो छेद किए गए है व सभी पृष्ठों को हाथों से कांटा गया है। लेजर से छपाई में 299 घंटो का समय लगा हैं।

 

संविधान से देश पुस्तक द्वारा इसके पूर्व में 193 देशों के संविधानो की 4 फिट की 57 किलो की किताब 2023 में, भारतीय संविधान की 54 पृष्ठ की 32 किलो की किताब 2022 में *ये सभी किताबे भी पीतल पर ही बनाई गई है।* इसके अलावा uno का हेडक्वार्टर व भारतीय संविधान सभा गृह भी 2023 में पीतल से बनाया गया।

 

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14, अप्रैल 2017 से *संविधान से देश पुस्तक* द्वारा विश्वभर के 193 देशों के संविधानो का संग्रहण व अध्ययन करने का कार्य किया जा रहा है।

 

Leave a Comment