आरोपी ने फोन कर खुद को बताया मालिक, पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया केस
जालंधर 2 फरवरी। शहर की सबसे चर्चित बेकरी, लवली बेक स्टूडियो के साथ ठगी को कोशिश की गई। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने उपकार नगर के रहने वाले वादिक श्रीवास्तव के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए टेकनिकल ढंग से काम कर रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस को दिए गए बयानों में लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी वादिक श्रीवास्तव ने कहा कि, शनिवार को उन्हें एक फोन आया। जिसमें आरोपी ने उन्हें फोन कर खुद को लवली बेक स्टूडियो का मालिक बताया। आरोपी ने बातों में लगाकर उससे धोखाधड़ी करने की कोशिश की।
इसके बाद उसने मामले की जानकारी मैनेजर को दी, जिस पर मैनेजर ने मालिकों को फर्जी कॉल की बाबत जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। सिटी पुलिस ने की टीम ने मामले की जांच के बाद शनिवार को रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि जिस नंबर से फन आया, उक्त नंबर कहां से ऑपरेट हो रहा था और किसके नाम पर उक्त फोन नंबर है। जांच के बाद जल्द आरोपी को पहचान कर ली जाएगी।
————