watch-tv

चंडीगढ़ की कोर्ट में पंजाब की विधायक अनमोल गगन पर चलेगा केस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस से हुई थी झड़प, तय हुए चार साल पुराने मामले में आरोप

चंडीगढ़ 2 फरवरी। पंजाब से आम आदमी पार्टी की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के साथ तीन अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उन पर अब पुलिस से झड़प व सरकारी कामकाज में रुकावट डालने का मुकदमा चंडीगढ़ जिला कोर्ट में चलेगा।

जानकारी के मुताबिक अन्य नेताओं में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल व अर्शदीप सिंह शामिल है। इन नेताओं पर आईपीसी की धाराओं के तहत केस चलेगा। इन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया हो चुकी है। यह मामला सैक्टर-39 थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई अब चार फरवरी तय है। यह मामला चार साल पुराना है।

बता दें कि 4 अगस्त, 2021 को आप नेताओं ने सैक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अनमोल गगन मान समेत चार मंत्रियों की पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से सितंबर माह छुट्टी हुई थी। हालांकि वह पार्टी की प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। जबकि उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था।

———-

 

Leave a Comment