बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने वाले आकाशदीप खिलाफ पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अमृतसर पहुंचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 1 फरवरी। अमृतसर में विरासती मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार आकाशदीप सिंह पर पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने शुरुआती एफआईआर में आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन अब इन धाराओं में इजाफा किया गया है। इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण भी अमृतसर पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने जानकारियां हासिल करने की बात कही थी। एडवोकेट अनिल कुमार ने बताया कि आकाशदीप सिंह के पास एक राष्ट्रीय ध्वज है, जिसे उसने बठिंडा में छुपा रखा है। आरोपी का इरादा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। अब पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

मामले में जोड़ी गई यह पांच धाराएं

इस मामले में बीएनएस एक्ट की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का कृत्य), धारा 61 व 62 (आपराधिक साजिश), धारा 2 (राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाना), धारा 4 (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) जोड़ी गई है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Leave a Comment