समारोह में न्यायमूर्ति समेत गण्यमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। यहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला समारोह में शामिल हुए। सैक्टर 35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में दोनों राज्यपालों ने समिट इंडिया के अथर्व भारत-2025 में राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए। इस अवार्ड्स ने शिक्षा, सार्वजनिक सेवा और सामाजिक विकास में प्रभावशाली बदलाव लाने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जगजीत सिंह नंदा (एसएम), आरके पचनंदा (सेवानिवृत्त आईपीएस), शिक्षाविद् मनु राज मल्होत्रा और सादगी मल्होत्रा, आईटी विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति ढींगरा, सामाजिक कार्यकर्ता सिम्पी गर्ग, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता रजत भट्टाचार्य, राष्ट्रीय विद्वान कुंदन लाल जुनेजा सहित 45 अन्य प्राप्तकर्ता शामिल रहे। इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मुख्य समन्वय अधिकारी डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर, समिट इंडिया के अध्यक्ष श्याम जाजू, महासचिव महेश वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
————-