अपनी मृत्यु के बाद हरिकृष्ण शर्मा ने दो अंधे लोगों के जीवन में उजाला ला दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शर्मा परिवार ने पिता की आंखें दान की

 

संवाद सहयोगी जागरण,डेराबस्सी

 

डेराबस्सी के मोहन नगर निवासी 88 वर्षीय हरिकृष्ण शर्मा की आंखें मरणोपरांत दान कर दी गई हैं।

इससे दो लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी आएगी। भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी से प्रेरित होकर शर्मा परिवार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की आंखें दान कीं।

परिषद के अध्यक्ष डॉ. बरखा राम और उपेश बंसल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 88 वर्षीय श्री हरिकृष्ण शर्मा का निधन हो गया। उनके बेटे पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने अपने पिता की आंखें दान करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यह परिवार कई वर्ष पहले करकौर गांव से आकर यहां बस गया था। शर्मा परिवार धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा कर रहा है और बहुत मेहनती परिवार है। उन्होंने कहा कि हरिकृष्ण शर्मा अपने पीछे हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनके नेत्रदान से दो अंधे लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। उपदेश बंसल के अनुसार भारत विकास परिषद लंबे समय से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित कर रही है और अब तक 157 लोगों के नेत्रदान हो चुके हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने हरकृष्ण शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

 

फोटो कैप्शन  : स्वर्गीय हरिकृष्ण शर्मा की पुरानी तस्वीर

Leave a Comment