हरियाणा में पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाशों को लेकर सैनी सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोनीपत में पुलिस ने दो इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में जख्मी, वांटेड थे लूट-मर्डर के केसों में

हरियाणा, 24 अप्रैल। राज्य में दूसरी बार अपनी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपराधियों के मामले में भी जीरो-टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। उनके तेवर देखकर हरियाणा पुलिस भी एक्शन-मोड पर है। अब सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने से दो नामी बदमाश घायल हो गए। दोनों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये लूट, हत्या समेत कई संगीन वारदातों में वांछित चल रहे थे। बताते है कि पुलिस को छिछड़ाना निवासी संदीप और गोहाना के रिंढ़ाना गांव के दीपक सांपला खरखौदा आने की सूचना मिली थी। घेराबंदी की तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने हाल ही में गुरुग्राम से एक बाइक और दिल्ली से एक गाड़ी लूटी थी। इतना ही नहीं, दोनों ने सोनीपत जिले में भी आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों बदमाशों के खिलाफ सोनीपत के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास और लूट समेत अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाशों का खरखौदा के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

————-

Leave a Comment