Listen to this article
पंजाब 23 अप्रैल। मोगा के गांव समालसर में एक डीजे ऑपरेटर युवक ने शकी हालातों में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 25 साल के मंगल सिंह के रुप में हुई है। थाना समालसर के इंचार्ज जनक राज ने बताया कि सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मंगल सिंह, जो गांव समालसर का रहने वाला था और डीजे का काम करता था, पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसने नहर के किनारे एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब गांव के लोग नहर की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने मंगल सिंह को पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना सुखदेव सिंह को दी। मौके पर सुखदेव सिंह ने पुष्टि की कि वह उसका बेटा मंगल सिंह है। पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।