लखनऊ 26 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी के राज्यमुख्यालय पर झंडारोहण किया। श्री चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालो का स्मरण करने का दिन है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और समानता के अधिकार की संवैधानिक प्रतिबद्धता के साथ देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास की यात्रा, सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रही है। आज बदलता हुआ भारत व बदलता हुआ उत्तर प्रदेश दुनिया के सामने है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में गरीब और वंचित वर्ग के सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक उत्थान की प्रतिबद्धता को समाहित किया। उसी प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकारों की अन्त्योदय योजनाएं गरीब व वंचित वर्ग की उन्नति के लिए समर्पित है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सामरिक व आर्थिक महाशक्ति तथा सांस्कृतिक उन्नति से विकसित राश्ट्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुरक्षा के वातावरण में समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। सांस्कृतिक आयोजनों की दिव्यता और भव्यता ने पूरे विश्व को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्शित किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आजादी के अमृत काल में लिए गए संकल्पों की सिद्धि के लिए अटल संकल्पित होकर एक भारत – श्रेश्ठ भारत के योगदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता को बनाये रखने का संकल्प लेकर काम करें।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला व श्री सुभाश यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीश दीक्षित व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित व सहप्रभारी श्री अतुल अवस्थी, श्री लक्ष्मण सिंह चौधरी सहित पार्टी के प्रमुख नेता, पार्टी पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।