जनहितैषी, 24 जनवरी, लखनउ/कौशाम्बी। यूपी के कौशांबी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान अवैध तमंचा लोडिंग करते समय अचानक गोली लग गई। सिर पर गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पल भर में खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
वीओ वन — घटना पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सुनील कुमार नामक युवक की मौत हो गई। फायरिंग तमंचे से की जा रही थी, जिससे सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनील कुमार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के निवासी थे। इस मामले में सिराज, अनिल दुबे और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि थाना पिपरी थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी, कि एक जगह लड़की की बारात आई थी। जहां थाना पूरामुफ्ती से कुछ लोग बारात में शामिल होने आए थे। पता यह चल रहा था कि उनके पास तमंचा था, जिसे वह लोड कर रहे थे। अचानक फायर हो गया था, जिससे उन्ही के साथ के एक लड़के को गोली लग गई थी। जिसकी दुःखद मृत्यु हो गई। थाने पर जो परिवारजनों ने तहरीर दी है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।