दाड़न खाप की पगड़ी पहन मुख्यमंत्री ने समाज की मांगें मानीं और गिवनाए किसानों को दिए लाभ
हरियाणा, 20 अप्रैल। यहां जींद जिले के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर विशेष अतिथि पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में आए संतों का स्वागत किया तो संतों ने उनको आशीर्वाद दिया।
मंच पर मुख्यमंत्री सैनी को दाड़न खाप ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने संत समाज और किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सभी संतों की जयंतियां मनाई जा रही हैं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। वहीं, 12 लाख किसानों के खातों में सीधे एमएसपी का पैसा भेजा है। सीएम सैनी ने घोषणा की कि दाड़न खाप की सभी मांगें मंजूर की गई हैं। इनमें खाप भवन में सोलर पैनल, रिटेनिंग वॉल शामिल हैं।
वह बोले कि संत धन्ना भगत की जयंती का यह दिन हमें उस सादगी, विश्वास और प्रेम की याद दिलाता है, जिसके बल पर एक साधारण किसान ने ईश्वर को अपने हृदय में बसा पूरी मानवता को सत्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। हमारी सरकार कई योजनाओं के जरिए संतों के विचारों को बढ़ाने का काम कर रही है। धन्ना भगत उन महान संतों में अग्रणी थे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया था। उन्होंने उत्तर भारत में धर्म का प्रचार प्रसार किया।
—————-