लुधियाना लोक कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे निमंत्रण पत्र
लुधियाना 23 जनवरी। यहां लुधियाना लोक कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की प्रचार सामग्री एवं निमंत्रण पत्र का शुभारंभ किया गया है।
सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील मैनी, लव मैनी व कांग्रेस नेता विनय वर्मा, गौरांग शर्मा द्वारा एवं सभा के सदस्यों द्वारा लुधियाना के एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू को निमंत्रण पत्र दिया गया। संस्था के अध्यक्ष सुनील मैनी ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर शहर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों को निमंत्रण पत्र दिए गए। शोभायात्रा में अमेरिका से मां बगलामुखी जी के परम उपासक सागर नाथ विशेष रूप से लुधियाना पहुंच रहे हैं। शोभायात्रा में मां कालका जी के परम भक्त गुरप्रीत सिंह भी पधारेंगे।
यह शोभा यात्रा 26 फरवरी को प्राचीन गौशाला से आरंभ होगी। महा आरती के साथ इकबालगंज चौक में संपन्न होगी। शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र पूर्व डीजीपी डीआर भट्टी को भी दिया गया।
———-