चंडीगढ़ : घूमने के लिए सिटी ब्यूटीफुल में आए हिमाचल प्रदेश के युवक का कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

युवक की लाश साइकिल ट्रैक पर मिली, मोबाइल था गायब, सीसीटीवी में दिखे दो नाबालिग लड़के अरेस्ट

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला से चंडीगढ़ घूमने आए युवक का चंडीगढ़ में कत्ल कर दिया गया। उसकी लाश सैक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर बस स्टॉप के पास साइकिल ट्रैक पर मिली।

जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक के जिस्म पर चाकू के निशान मिले हैं। सैक्टर-43 की चौकी की पुलिस टीम ने युवक  काकू का शव कब्जे में लेकर सैक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूचित करने पर मृतक के परिजन सैक्टर 14 अस्पताल में पहुंचे। वहीं, आरोपी दोनों लड़कों से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

थाना-36 की पुलिस के अनुसार मृतक 28 वर्षीय काकू के का मोबाइल और अन्य सामान गायब था। वारदात बुधवार रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल आने के बाद बस स्टॉप के पास बेसुध युवक मिला, जिसके शरीर से खून बह रहा था।

उसे तुरंत जीएमएसएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पास लगे सीसीटीवी कैमरों में मृतक युवक साइकिल ट्रैक पर पैदल चलता हुआ दिखा। उसके पीछे दो युवक आते हुए नजर आए। कैमरे में दोनों युवक मृतक से झगड़ते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाशा और गिरफ्तार कर लिया।

——————–

हरियाणा सरकार ने राईस मिलर्स के हित में लिया बड़ा फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस राशि की अवधि 15 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 की गई लगभग 1000 मिलों को होगा लाभ, होल्डिंग चार्जिज के रूप में 50 करोड़ रुपये की भी मिलेगी छूट -मुख्यमंत्री किसानों के हित में भी राज्य सरकार ने लिया कदम, हरियाणा में 22 सितंबर से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीद – नायब सिंह सैनी

अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार — गिरफ्तार आरोपी विदेश स्थित हैंडलर हरपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था: डीजीपी गौरव यादव — जांच से पता चला कि हरपाल सिंह दो साल पहले अमेरिका चला गया था और वहां बसने के बाद ड्रग तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पलटवार कांग्रेस और राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में झूठ व भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का कर रहे काम बार-बार झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत – मुख्यमंत्री आज कांग्रेस खोखली हो चुकी है, कांग्रेस पर जनता को विश्वास नहीं रहा जनता देख रही है कैसे जाति और धर्म के नाम पर कांग्रेस समाज में दरार डालने का कर रही काम – नायब सिंह सैनी