संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की दूरदर्शिता से ही भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र देश : एडवोकेट खन्ना
लुधियाना, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में यहां मिनी सचिवालय में संविधान निर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद एडवोकेट अविनाश राय खन्ना की विशेष उपस्थिति रही।
डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मिनी सचिवालय व कोर्ट कॉप्लेक्स में एडवोकेट खन्ना व भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने झाड़ू लगा सफाई की। इस दौरान खन्ना ने डॉ.अंबेडकर के जीवन, संघर्ष व संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आतंकी पन्नू द्वारा बाबा साहिब को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
धीमान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल दलित समुदाय नहीं, पूरे देश का गौरव हैं। वह सभी धर्मों और समुदायों के लिए आदर्श हैं। उनकी दूरदर्शिता से ही भारत आज दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र है। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता रेणु थापर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जीवन गुप्ता, नरेंद्र सिंह मल्ली, महेश शर्मा, मनीष चोपड़ा, नवल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, विशाल गुलाटी, डॉ.डी.पी खोसला, अजय पाल, विजय खटक, पार्षद सुनील मोदगिल, गुरदीप सिंह नीटू आदि मौजूद थे।
————