दिड़बा में वित्त मंत्री चीमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे वन कर्मचारी 16 अप्रैल को
लुधियाना, 11 अप्रैल। वन मजदूर यूनियन पंजाब की वर्चुअल मीटिंग राज्य अध्यक्ष अमरीक सिंह गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय किया गया कि 16 अप्रैल को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के हल्के दिड़बा में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के राज्य महासचिव जसवीर सिंह सीरा व राज्य सचिव जसविंदर सिंह सौजा ने रोष जताया कि वन एवं वन्य जीव विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं। इनको लेकर वन मंत्री व वित्त मंत्री के साथ कई बार बैठक करने के बावजूद एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ। यूनियन के चेयरमैन विरसा सिंह चहल व वित्त सचिव अमनदीप सिंह छतबीर ने कहा कि विभाग की मांगों में वन एवं वन्य जीव विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों को बिना शर्त स्थायी रोजगार सुनिश्चित करने के अलावा कई अहम मांगें लंबित हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सबका आभार जताते 16 अप्रैल की रैली को सफल बनाने को कहा। नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा जत्थेबंदी के साथ बैठकें बार-बार रद करने के विरोध में प्रदर्शन का फैसला किया गया।
इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह तरनतारन, रणजीत सिंह गुरदासपुर, केवल कृष्ण नवांशहर, मलकीत सिंह मुक्तसर, सेर सिंह सरहिंद, रविकांत रोपड़, सतनाम सिंह संगरूर, सुलखन सिंह मोहाली, सुखदेव सिंह जालंधर, रवि बरद्वाज लुधियाना, बूटा सिंह लुधियाना, गुरबीर सिंह फिरोजपुर, बलराज सिंह पठानकोट, बब्बू सिंह मानसा, भुविसन लाल जालंधर, कुलदीप सिंह गुरदासपुर, पवन कुमार होशियारपुर, भूपिंदर सिंह बैठक में दसूहा और करम सिंह हरिके पत्तन आदि उपस्थित थे।