रोडवेज बस के अंदर मारपीट, ड्राइवर-कंडक्टर पर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 11 अप्रैल। पंजाब रोडवेज की बस में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर से गुमजाल जा रही एक महिला यात्री के साथ बस कर्मचारियों ने मारपीट की। घटना 8 अप्रैल की सुबह साढ़े 6 बजे की है। प्रियंका नाम की यात्री श्रीगंगानगर से बस में सफर कर रही थी। उसने कंडक्टर को बताया कि उसकी मां को गुमजाल बस स्टैंड से बस में चढ़ना है। लेकिन कंडक्टर ने वहां बस नहीं रोकी। इस पर प्रियंका का भाई अभिमन्यु अपनी मां को उसमानखेड़ा बस स्टैंड पर लेकर आया। जब अभिमन्यु ने कंडक्टर से बस न रोकने का कारण पूछा, तो कंडक्टर और ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने प्रियंका और उसकी मां को मारा। जब अभिमन्यु ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने कलरखेड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

भाजपा बोली- विरोध धरना प्रदर्शन करेंगे

इस बारे में इस बारे में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषकरण बिश्नोई ने जानकारी देते हुए कहा कि ये रोडवेज और सरकार की कारजगुजारी पर सवाल खड़े करता है कि क्या यही मान सरकार का बदलाव है। उन्होंने पंजाब सरकार की महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के किराया माफी स्कीम पर सवाल खड़े करने के साथ ही चेतावनी दी कि अगर उक्त बस ड्राइवर और कंडक्टर पर कोई एक्शन नहीं होता है तो एक बड़ा विरोध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के ढीले रवैया की वजह से आम लोगो की समस्याओं की अनदेखी हो रही है, जो सरकार की रंगला पंजाब बनाने के दावे की हवा निकाल रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना