यूपी में भाजपा चली गांव की ओर शुरू किया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस पर शुरू किया गांव चलो अभियान

जनहितैषी, 10 अप्रैल, लखनउ। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के अन्तर्गत गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान प्रारम्भ करेगी। अभियान आगामी 10 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बाराबंकी सदर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।

लोकदरबार में पहुंचेगी बीजेपी

इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक देगें। भाजपा पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर लोकदरबार में पहुंचेगी।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि गुरूवार 10 अप्रैल को श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा के बर्रा मंडल में, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा में, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा के देवा मंडल में गांव-वार्ड चलो अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।
संजय राय ने बताया कि गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान देवरिया के चौरीचौरा, पंकज चौधरी महाराजगंज सदर विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पत्थरदेवा व बहराइच की महसी विधानसभा, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा, धर्मपाल सिंह आंवला विधानसभा, अनिल राजभर वाराणसी की रोहनियां विधानसभा, नंदगोपाल नंदी प्रयागराज उत्तरी विधानसभा, रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तरी विधानसभा, दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी दक्षिणी विधानसभा, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की हरचन्द्रपुर विधानसभा, ब्रजेश सिंह सहारनपुर की देवबंद विधानसभा, कपिल देव अग्रवाल बिजनौर की चांदपुर विधानसभा, संजीव गौड़ सोनभद्र की ओबरा विधानसभा, गिरीश यादव जौनपुर सदर विधानसभा, सुनील शर्मा गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा, सुरेश राही सीतापुर की हरगांव विधानसभा, अजीतपाल कानपुर देहात की विदंकी विधानसभा, श्री मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी विधानसभा में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।

Leave a Comment