पूर्व BJP मंत्री के घर आतंकी हमले में एक्शन, एनआईए कर सकती है जांच.दिल्ली से 2 और हिरासत में लिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 9 अप्रैल। पूर्व कैबिनेट मंत्री, बीजेपी के पंजाब के पूर्व प्रधान और राष्ट्रीय बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्य मनोरंजन कालिया के घर बीती रात हुए आतंकी हमला को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए जल्द मामले में जांच के लिए आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं, जिससे मामले में तय से जांच की जा सके। पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली से दो अन्य आरोपियों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कोई सटीक बयान नहीं जारी किया गया है। कालिया ने कहा कि सीसीटीवी में एक दिख रहा था कि उक्त आरोपी मुंह ढंग कर आए थे। आज भी कालिया से मिलने के लिए विभिन्न नेता पहुंच रहें। कुछ देर में कल यानी मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने फेंका था ग्रेनेड

बता दें कि किराए पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेट फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया