गुरदासपुर में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पादरी जश्न गिल के फरारी मामले में उसकी बहन और भाई पर शिकंजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शर्मनाक-करतूत : मदद के आरोप में पादरी की बहन को मोहाली पुलिस ने किया अरेस्ट

पंजाब, 8 अप्रैल। कथित-धर्म गुरु एक बार फिर पंजाब में विवादों के घेरे में हैं। रेप केस में दोषी पास्टर बजिंदर सिंह को उम्र कैद की सजा के बाद अब नया मामला सुर्खियों में है। गुरदासपुर में बीसीए छात्रा से रेप के मामले में आरोपी पादरी जश्न गिल की बहन को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला मोहाली जिले के खरड़ निवासी मार्था है। मार्था पर आरोपी पादरी जश्न गिल को शरण देने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को आरोपी के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मार्था को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पादरी का भाई प्रेम मसीह को पहले ही दो दिन की रिमांड पर है। दोनों बुधवार को फिर से अदालत में पेश किए जाएंगे।

थाना दीनानगर की पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मार्था दविंदर पाल की पत्नी है। आरोपियों से पादरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यहां गौरतलब है कि जुलाई, 2023 में पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। यह मामला बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप का था। परिवार के मुताबिक उसका गर्भपात सही ढंग से ना होने पर अमृतसर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मृतका के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह को पादरी के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थीं। आरोपी को 9 अक्तूबर, 2024 को भगोड़ा करार दिया गया था, तब से उसकी तलाश जारी है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया